हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव धीरे-धीरे दिलचस्प होता जा रहा है। हापुड़ नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-27 से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मरगूब हसन चुनावीरण में हैं जो लगातार अपनी प्राथमिकताओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। EHapurNews से बात करते हुए मरगूब हसन ने कहा कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगे तो वार्ड 27 की तमाम समस्याओं को दूर कर देंगे। क्षेत्र में प्रकाश पथ, हैंड पंप, सड़क आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही समय पर फागिंग और सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा जिससे लोगों को गंदगी से पनप रही बीमारियों से निजात मिले।
आपको बता दें कि इससे पहले वर्ष 2017 में मरगूब हसन ने वार्ड 25 के सभासद प्रत्याशी के पद पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी जिनका दावा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र में समय-समय पर फागिंग कराई और कोरोना काल में कोरोना वायरस और जनता के बीच एक सुरक्षित दीवार बनकर खड़े रहे जिन्होंने क्षेत्र में हर गली-मोहल्लों को सैनिटाइज कराया। मरगूब हसैन का दावा है कि उनके क्षेत्र में कोई ऐसी सड़क नहीं है जो टूटी हुई हो। उन्होंने क्षेत्र के कोने-कोने में प्रकाश पथ की भी व्यवस्था की है और सड़कों को गड्ढा मुक्त किया है।






















