
मृतक के चार दोस्तों पर हत्या का मुकद्दमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ के गांव सलोनी के मनीष कुमार की मौत के लिए कथित से जिम्मेदार मृतक के चार दोस्तों के विरुध्द पुलिस ने हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलौनी से ब्रजघाट आने पर हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने युवक के दोस्तों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सलोनी निवासी योगेंद्र सिंह ने कोतवाली में उल्लेख किया है कि उनका बेटा मनीष गुरुवार की रात को गांव निवासी मनोज कुमार, मनोज सिंह, सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर गंगा नगरी में गया था। देर रात जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने दोस्तों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनका जवाब सुनने के बाद वह दंग रह गए और ब्रजघाट पुलिस चौकी में पहुंच गए। वहां उन्होंने पुलिस से अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गंगा नगरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो वह चारों अलग अलग समय पर आते जाते दिखाई दिए, लेकिन 12 बजे के बाद चारों गंगा स्नान करने के दौरान जाते हुए दिखाई दिए लेकिन उसमें तीन ही वापस आए जबकि मनीष का कोई सुराग नहीं लग सका है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















