
बैंक मीटिंग में गूंजा किसानों से जुड़े मुद्दों का मसला
हापुड, वि(ehapurnews.com): जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, गाजियाबाद के मुख्य कार्यालय, आरडीसी, जिला गाजियाबाद में जनपद हापुड़ के समिति अध्यक्षों एवं समिति सचिवों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई।
बैठक में किसानों एवं सहकारी समितियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें समितियों के जर्जर गोदामों की मरम्मत, वर्ष 2025-26 के किसानों को ब्याज अनुदान के वितरण तथा किसानों के हित से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में बी-पैक्स बक्सर के अध्यक्ष पवन हूण गुर्जर द्वारा बी-पैक्स बक्सर समिति से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी गईं। उन्होंने समिति परिसर में भराव कराने, परिसर में निर्मित दुकानों की मरम्मत कराने तथा समिति की बाउंड्री कराने की मांग रखी, जिससे समिति की व्यवस्थाओं में सुधार हो सके और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, गाजियाबाद के सभापति कृष्णवीर सिंह ने की।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जनपद हापुड़ हिमांशु कुमार, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता, मेरठ मंडल मेरठ विकास कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, गाजियाबाद संदीप सिंह, अपर जिला सहकारी अधिकारी श्री रहीस उज्जमा सहित जनपद हापुड़ के विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।
बैठक में किसानों की समस्याओं के समाधान, सहकारी समितियों को सुदृढ़ बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही किए जाने पर जोर दिया गया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















