
हापुड़ गढ़ रोड पर अवैध व्यवसायिक भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में कहीं भी नजर दौड़ा ले, अवैध निर्माण होता मिलेगा। हापुड़ गढ़ रोड पर एक बहु मंजिला व्यवसायिक भवन आने जाने वाले राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
हापुड़ गढ़ रोड पर देव नंदनी फ्लाई ओवर उतरते ही एक तीन मंजिला व्यवसायिक भवन निर्माण के अंतिम दौर में हैं जिसका निर्माण करीब 6 माह पहले एक दीवार की ओट में शुरू किया गया था, अब लगभग पूरी तरह तैयार है। सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण ने हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण से कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया है और नहीं किसी सुपरवाइजर पर इंजीनियर ने इस और ध्यान देकर प्राधिकरण दफ्तर में कोई रिपोर्ट दाखिल की है।
भवन निर्माता पर सड़क से संबंधित व विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है। भवन निर्माण से यातायात में व्यवधान पैदा होगा क्योंकि पार्किंग के लिए जगह व सेटबैक नहीं छोड़ा गया है। भवन निर्माण से सरकार को विकास शुल्क, जीएसटी के रूप में मिलने वाले राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है।
99/- में खरीदें शर्ट, T-शर्ट, बच्चों के कपड़े और भी बहुत कुछ: 8191820867

















