
बाबूगढ़: किस्त के तगादे से परेशान महिला की मौत के मामले में परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 के रहने वाली 56 वर्षीय उषा देवी ने किस्त के तगादे से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला के परिजनों ने मंगलवार को बाबूगढ़ थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मृतक के परिजन एकत्र हुए और पुलिस से शिकायत की। साथ ही कार्रवाई की मांग की।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ के वार्ड नंबर-4 के निवासी 56 वर्षीय उषा देवी पत्नी राजकुमार पर एक समूह की किस्त जमा करने को लेकर लगातार दबाव बनाया जा रहा था जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। महिला ने परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


















