
👁 29 views Views
बहुमंजिला भवन एचपीडीए के रडार पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपना घर कालोनी में निर्माणाधीन एक चार मंजिला भवन हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के रडार पर है।
प्राधिकरण के सूत्रों का कहना है कि भवन का निर्माण मानकों के विपरित हो रहा है। भवन निर्माण में सैटबैंक व पार्किंग छोड़े जाने की व्यवस्था नही है। भवन की ऊंचाई भी एक निश्चित मानक तक ही हो सकती है। मानकों के विपरित निर्माणाधीन चार मंजिला भवन प्राधिकरण के रडार पर है और कार्रवाई करने के लिए प्राधिकरण के दफ्तर में फाइल खुल गई है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















