
बृजनाथपुर शुगर मिल 11 नवंबर से होगी शुरू, सिम्भावली का संचालन टला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ से गन्ने की पेराई और चीनी मिलों के संचालन से जुड़ी एक अहम खबर। गन्ने के क्रय केंद्रों के आवंटन में बदलाव और गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण जिले की दो प्रमुख चीनी मिलों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।
बृजनाथपुर चीनी मिल को 11 नवंबर से चालू करने की तैयारी कर ली गई है। दिवालिया शुगर मिल का संचालन कर रही एजेंसी (आरपी) के मुताबिक, योजना यह है कि फिलहाल सिम्भावली क्षेत्र का गन्ना भी बृजनाथपुर मिल को भेजा जाए, ताकि किसानों के खेत समय से खाली हो सकें और वे गेंहू की बुआई समय पर कर सकें।
वहीं दूसरी ओर, पर्याप्त मात्रा में गन्ना न मिल पाने के कारण सिम्भावली मिल का संचालन फिलहाल टाल दिया गया है। मिल प्रबंधन का कहना है कि जरूरत के मुताबिक गन्ना न मिलने पर मिल चलाना घाटे का सौदा साबित हो सकता है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























