
दीपावली से पहले जगमगाएगा हापुड़: 80 लाख की लागत से लग रही हैं नई एलईडी लाइटें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली के पावन पर्व से पहले हापुड़ शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस बार हापुड़ का कोना-कोना रोशनी से जगमगाने वाला है, क्योंकि नगर पालिका परिषद ने शहर को रोशन करने के लिए सड़कों और गली-मोहल्लों में एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं इस पूरी योजना की खास बातें…”
“आपको बता दें कि हापुड़ नगर पालिका में कुल 41 वार्ड आते हैं। हर एक वार्ड में दस-दस नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए विशेष तौर पर आठ टीमों का गठन किया गया है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, संजय कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि सभी वार्डों के सभासद अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरत और अंधेरे वाले स्थानों को चिन्हित कर ये लाइटें लगवा रहे हैं। इसके अलावा, मुख्य मार्गों और अन्य सार्वजनिक रास्तों पर जो स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं, उन्हें भी बदलवाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आ रही है। इस योजना के तहत पूरे शहर में करीब 500 नई एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। नई लाइटें लगने से न सिर्फ शहरवासियों को रोशन गलियां मिलेंगी, बल्कि बिजली की खपत भी अपेक्षाकृत काफी कम होगी और लंबे समय से अंधेरे में डूबे रहने वाले रास्तों पर आवागमन सुरक्षित हो सकेगा। दीपावली के इस मौके पर इस सौगात से शहर के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।”
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


























