👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा से बहुजन समाज पार्टी के सांसद कुंवर दानिश अली ने रविवार को अपने खेत में ट्रैक्टर चलाकर आलू की बुआई की। बता दें कि सांसद कुंवर दानिश अली हापुड़ के पास के गांव जोगीपुरा के निवासी हैं जहां उन्होंने रविवार को मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया और उन्होंने लोगों से मतदाता सूची में अपने-अपने नाम शामिल कराने तथा नाम ठीक कराने की अपील की।
























