
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हापुड़ में कांवड़ यात्रा के दौरान बुलंदशहर रोड पर मार्ग बंद होने का मुद्दा ट्विटर पर उठाया है जिनका कहना है कि पुलिस निगरानी में नियंत्रित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कांववड़ यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित रहे और स्थानीय लोगों छात्रों कर्मचारी व्यापारियों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए कोठी गेट, जदीद पुलिस चौकी, नई चुंगी और आवास विकास कॉलोनी के प्रमुख मार्गों पर नियंत्रित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कांवड़ यात्रा भी सुचारु रूप से चले और आम जनता को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा यह मुद्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से उठाया गया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















