👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रभु से वर्षा की कामना के लिए हापुड़ की सिद्ध पीठ मां चंडी जी की दूध की धार 10 जुलाई को लगेगी। हापुड़ के बराही मौहल्ला में स्थित त्यागियों की चौपाल पर श्रद्धालु 10 जुलाई की सुबह 5 बजे एकत्र होंगे और फिर मां चंडी जी की पूजा अर्चना के बाद दूध की धार के साथ नगर में भ्रमण किया जाएगा औऱ फिर यह यात्रा मां चंडी मंदिर पर समाप्त होगी, जहां प्रसाद वितरण किया जाएगा।
ऐसी मान्यता है कि मां चंडी जी की दूध की धार के बाद प्रभु प्रसन्न होते है और वर्षा होती है, जो खेती के लिए लाभकारी है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























