हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के गढ़-गंगा धाम में चल रही भागवत कथा में सोमवार को आचार्य श्री विनीत महाराज जी ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म का लाभ होता है. तब-तब धर्म स्थापना के लिए ईश्वर प्रकट होकर राक्षसों का संहार कर साधु-संतों व भक्तों की रक्षा करते है जिससे विश्व में फिर से धर्म की स्थापना होती है.
हापुड़ जनपद के भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी, रोहित मल्होत्रा, दीपांशु दीक्षित, कर्ण गौतम व जतिन पंडित ने मालार्पण कर महाराज जी का अभिनंदन किया और आचार्य विनीत महाराज ने राधा-नाम रुपी पटका पहनाकर व्यास पीठ से सभी को आशीर्वाद दिया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों अशोक शर्मा, टिंकु शर्मा, राहुल(रिंकु) शुक्ल, प्रशांत शर्मा, शोभित ठाकुर, कुलदीप शर्मा ने भी दीपक भाटी व उनकी समस्त टीम को चित्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुगण व सम्मानीय व्यक्ति उपस्थित हुए।






















