हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 70,000 से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। वर्ष 2019 से पहले के वाहनों में अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। जिले में 70,942 वाहन ऐसे हैं जो कि बिना हाई सिक्योरिटी के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एक अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जानी है। इसके बाद खरीदे गए वाहनों पर कंपनियां पहले से ही नंबर प्लेट लगाकर भेज रही हैं लेकिन वर्तमान में एआरटीओ विभाग में पंजीकृत वाहनों में से 70,942 ऐसे हैं जिन्होंने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगवाने वालों के खिलाफ पहली बार में 5000 का जुर्माना हो सकता है। दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 के जुर्माने का प्रावधान है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























