13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निपटाए
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को सफल बनाने हेतु 01जुलाई.2024 को माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, हापुड़ श्री मलखान सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, हापुड़ डॉ० रीमा बंसल की देखरेख में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ श्री ब्रहमपाल सिंह द्वारा किया गया। बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, हापुड़ डा० रीमा बंसल द्वारा उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासनिक एवं ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लंबित समस्त मामलों को निस्तारण करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये एवं समस्त अधिकारियों को भी ज्यादा से ज्यादा वाद प्री-लिटिगेशन/प्री-ट्रायल के माध्यम से निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में डिप्टी चिकित्सा अधिकारी, श्री शिव कुमार, समाज कल्याण अधिकारी, हापुड़, श्री प्रदीप कुमार सिंह, सचिव हापुड़ विकास पिलखुवा विकास प्राधिकरण, हापुड़, श्री मनु शर्मा, अग्निशमन अधिकारी, हापुड़, अरुण शर्मा, अधिकारी स्टाम्प विभाग, हापुड़, श्रीमति सर्वेश कुमार, श्रम अधिकारी, हापुड़, श्रीमति इला प्रकाश जिला प्रोबेशन अधिकारी, हापुड़, अमोद कुमार प्रतिनिधि जिला अल्पसंख्यक विभाग, हापुड़, रविन्द्र कुमार मनोरंजन कर अधिकारी, हापुड, श्री हिमांशु कर्दम, जिला आबकारी अधिकारी, हापुड़, श्री रमेश कुमार चौबे, अपर जिला परिवहन अधिकारी, हापुड़ आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























