👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बंदरों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ बंदर लगातार आबादी में घुसकर लोगों को काट रहे हैं, उन पर हमला कर रहे हैं तो वहीं ग्रामीण इलाकों में बंदरों के झुंड खड़ी फसल को लगातार बर्बाद कर रहे हैं। बंदरों ने पिछले एक महीने के दौरान सिंभावली, गढ़, झड़ीना, बहादुरगढ़ क्षेत्र की सैकड़ों बीघा फसल को बर्बाद कर दिया जिससे किसान दीपेंद्र सिंह, रोबिन, राजकुमार आदि की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
गाजियाबाद: ATS Mall में पाएं प्री लीजड शॉपस मल्टी ब्रेंड्स || मात्र 55 लाख से शुरु: 7037903700

























