
इंद्रलोक कॉलोनी में बंदरों का आतंक, राहगीरों और बच्चों पर कर रहे हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी में बंदरों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। कॉलोनी की गलियों में बंदरों के झुंड घूमते रहते हैं और रास्ते से गुजरने वाले लोगों पर झपट्टा मारते हैं। बंदरों के आतंक के चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर छोटे-छोटे बच्चों के हाथों से सामान छीन लेते हैं और कई बार काटकर उन्हें घायल भी कर देते हैं। गलियों में बंदरों के झुंड घूमने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर निकलने में डर लगता है।
कॉलोनी के लोगों में बंदरों के आतंक को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से समस्या का संज्ञान लेकर बंदरों को पकड़वाने और कॉलोनीवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179

























