
हापुड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में बृजनाथपुर नहर के पास हाईवे पर सड़क हादसे में करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 20 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से व्यक्ति की जान चली गई।
सूचना मिलने पर शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया गया। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ ही हादसे में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को मृतक या हादसे के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो थाना हाफिजपुर के प्रभारी निरीक्षक के मोबाइल नंबर 9454403412 या उपनिरीक्षक भानू प्रताप के मोबाइल नंबर 9457890955 पर संपर्क कर सूचना दें।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492

























