
👁 4 views Views
स्कूटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे बच्चे को व्यापारी ने डांट कर परिजनों के हवाले किया: सीओ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस मामले में हापुड़ पुलिस के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 19 अक्टूबर 2026 की है।
पुलिस के अनुसार, दो से तीन बच्चे एक स्कूटी के साथ छेड़छाड़ और शरारत कर रहे थे। इससे नाराज होकर स्कूटी स्वामी ने एक बच्चे को पकड़ लिया और अपनी दुकान पर ले जाकर उसे डांटा। इसके बाद बच्चे के परिजनों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























