
मां चंडी महारानी की पालकी शोभा यात्रा में काली के दर्शन हेतु उमड़े लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी महारानी की पालकी शोभा यात्रा सोमवार की रात को हापुड़ में धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा में मां चंडी महारानी का भव्य फूल बंगला व जय मां दुर्गा काली के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नागरिकों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा मार्ग चंडी मैया की जय के उद्घोष से देर रात तक गूंजता रहा। महिलाओं में मां चंडी महारानी के प्रसाद ग्रहण करने की होड़ लगी थी।
श्री चंडी महारानी की पालकी शोभा यात्रा हापुड़ के रेलवे रोड स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर से शुरू हुई और देर रात श्री चंडी धाम पर विश्राम किया। शोभायात्रा में महारानी का फूल बंगला बुलंदशहर व बदायूं से मां काली के अखाड़े, बाबा खाटू श्याम दर्शन, गौ संरक्षण, कलश व झंडा यात्रा की झांकियां शामिल थी। मां काली की अनेक लीलाओं व नृत्य के दर्शन करने हेतु श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा की पैर रखने की जगह भी नहीं रही। श्री चंडी मंदिर समिति के प्रधान संजय गुप्ता व वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने मां के दर्शन किए और प्रसाद पाया महंत रवींद्र पोपट ने उन्हें पटका पहनकर सम्मानित किया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























