
👁 32 views Views
विधायक ने किया नाग पंचमी मेले का उद्घाटन
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने सोमवार को बाबूगढ छावनी में स्थित श्री स्वामी शिव नारायण मंदिर परिसर में नाग पंचमी मेले का शुभारंभ किया।उन्होने कहा कि इस दिन नाग देवता की पूजा कर परिवार में सुख समृध्दि की कामना की जाती है।नाग पंचमी और सोमवार को होने के कारण शिव भक्तों के लिए यह खास दिन है।महंत होरी लाल ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूगढ कपिल सिंघल,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी जी, राजीव कुमार,नामित सभासद बिट्टू आदि उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















