
जनपद हापुड़ में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वृद्धि कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ से प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को रू.90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर रू.125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता कमीशन प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
जनपद हापुड़ में कार्यक्रम का विधानसभा वार आयोजन किया गया। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में तहसील गढ़मुक्तेश्वर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री हरेंद्र तेवतिया जी वं जिलाधिकारी महोदया, हापुड़ व उप जिलाधिकारी, गढ़मुक्तेश्वर व खण्ड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर तथा पूर्ति निरीक्षक, गढ़मुक्तेश्वर उपस्थित रहे तथा हापुड़ विधानसभा के कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट हापुड़ स्थित सभागार में किया गया, जिसमें माननीय सदर विधायक श्री विजयपाल आढ़ती जी व नगर पंचायत बाबूगढ़ के अध्यक्षपति श्री राजीव जी व मुख्य विकास अधिकारी महोदया व डॉ. सीमा, जिला पूर्ति अधिकारी, हापुड़ व पूर्ति निरीक्षक, हापुड़ उपस्थित रहे इसी प्रकार धौलाना विधानसभा में तहसील धौलाना के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख श्री शिशोदिया जी व उपजिलाधिकारी धौलाना व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, व पूर्ति निरीक्षक धौलाना उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उचित दर विक्रेताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा लाभांश में वृद्धि की घोषणा का स्वागत किया गया। लाभांश में वृद्धि से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से लाभान्वित करने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, डिजिटल एवं सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















