
गढ़ चेयरमैन राकेश बजरंगी ने एक बार फिर छोड़ा कार्यक्रम, लोगों में नाराज़गी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी एक बार फिर से चर्चाओं में है। एक बार फिर वह कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों, सभासदों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने अपनी कमान एक अन्य व्यक्ति के हाथों में थमा दी और इस सिलसिले में वह मंच से खुद घोषणा कर रहे हैं। गढ़ चेयरमैन की इस हरकत से क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिनका कहना है कि आने वाले चुनाव में चेयरमैन व भाजपा को इसका खामयाजा भुगतना पड़ेगा।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़ नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ईओ पवित्रा त्रिपाठी भी पहुंची। कार्यक्रम में पहुंचे गढ़ अध्यक्ष राकेश बजरंगी कुछ मिनट के लिए कार्यक्रम में रुके। उन्होंने माइक से घोषणा करते हुए एक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद वह कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले गए। ऐसा पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी वह प्रोग्राम को छोड़कर चले गए थे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि राकेश बजरंगी हापुड़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। वह पहले गढ़ में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाए उसके बाद विधायकी का टिकट मांगे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















