सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक ने किया ब्लड टैस्ट मशीन का उद्घाटन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विधायक विजयपाल आढती व जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने शुक्रवार को ब्लड टैस्ट मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया।विधायक ने मरीजो को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजो से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।विधायक ने कहा कि ब्लड टैस्ट मशीन की स्थापना से मरीज लाभान्वित होंगे।प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है।इस मौके पर सीएमओ डा.सुनील त्यागी भी उपस्थित थे,उन्होने केंद्र पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी से अवगत कराया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























