डीएम ने ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा शुक्रवार की दोपहर तीर्थ नगरी बृजघाट पहुंची और ज्येष्ठ गंगा स्नान दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर गंगा नगरी बृजघाट का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग, बिजली सप्लाई, पीने के पानी व्यवस्था,गंगा घाटों पर नहाने की व्यवस्था, ड्रोन,सीसीटीवी आदि को देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये कि मेले में आने वाले श्रध्दालुओं को कोई परेशानी न हो।डीएम ने यातायात की सुगमता के लिए बनाए गए रूट डायवर्जन व्यवस्था को भी देखा।
बता दें कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व 16 जून का है और तीर्थ यात्री एक दिन पहले ही पहुंचना शुरू हो जाते है।गंगा स्नान हेतु पांच लाख श्रध्दालुओं के गंगा तट पहुंचने की आशा है।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

























