
हापुड की दो बालिकाओ का प्रदेश कबड्डी टीम मे चयन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की कस्तूरबा विद्यालय की दो बालिकाओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन कुचेसर रोड चोपड़ा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका की तीन बालिकाओं का कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ बालिका समन्वयक पूजा सैनी ने बताया की दिनांक 5 अक्टूबर को गोरखपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय के स्टेडियम में समस्त उत्तर प्रदेश की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं आयु वर्ग 14 एवं आयु वर्ग 17 के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की आयु वर्ग 14 में नियुक्ति एवं वंशिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है टीम की कोच रीता भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की लगभग 350 से अधिक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 12 बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बताया कि आज बालिकाएं न केवल शिक्षा अपितु खेल एवं अन्य क्षेत्रों में भी बुलंदियों को हासिल कर रही हैं यह गौरव का विषय है कि 75 जिलों में से हमारे जनपद की तीन बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है यह उनके कठिन परिश्रम एवं उनकी कोच रीता भाटी के कुशल प्रशिक्षण का परिणाम है जिसके द्वारा उनका चयन हुआ है इस अवसर पर विद्यालय की खेल शिक्षिका मीनाक्षी मलिक वार्डन अर्चना त्यागी अंजू लीना अंजलि जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खेरा व्यायाम शिक्षिका आशा जयश्री सत्येंद्र कुमार सुबोध यादव सरिता चौधरी ललित लक्ष्मी मीनू निधि एवं रजनी ने बधाई दी




















