हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शंकरटीला में चल रहे एक होटल के संचालक से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दर्जन हथियारबंद बदमाश होटल में जबरदस्ती घुस आए और तोड़फोड़ कर लूटपाट की। फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मामले में सीओ ने बताया कि होटल में फायरिंग के आरोप निराधार है। होटल में रुके कंपनी के कर्मचारी व होटल कर्मियों के बीच विवाद के बाद मार पिटाई हुई। मामले की जांच जारी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर के रहने वाले ललित चौहान ने बताया कि गांव शंकरटीला में गंगा तट पर उसका होटल है। 12 जून की रात वह होटल पर मौजूद था। रात करीब 11:00 बजे के आसपास एक दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश उसे जान से मारने की नीयत से होटल की दीवार कूद कर अंदर आ गए। होटल में घुसते ही बदमाशों ने हंगामा करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जिन्हें देखकर वह होटल के कमरे में जाकर छुप गए। उसे तलाश करते हुए बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को बंधक बनाकर पिटाई की। वहीं कई कमरों के दरवाजे तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान लूट लिया और फायरिंग भी की जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी एक करोड रुपए की रंगदारी मांग रहा है। एक करोड़ की रंगारी ना देने पर हत्या की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। हालांकि मामले में सीओ ने बताया कि होटल में फायरिंग के आरोप निराधार है। होटल में रुके कंपनी के कर्मचारी व होटल कर्मियों के बीच विवाद के बाद मार पिटाई हुई। मामले की जांच जारी है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























