👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहा है एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर थाने की दीवार तोड़कर उसमें घुस गया. थाना परिसर में खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मिनी ट्रक कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि नींद की झपकी लगने से चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया. पुलिस ने किसी तरह मिनी ट्रक को थाने से बाहर निकाला और जांच में जुट गई.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542




















