तारों की बैसाखी पर टिका बिजली का गला हुआ खम्भा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर के बाहर एक बिजली का खंभा जर्जर अवस्था में है। जर्जर अवस्था में होने के कारण यह बिजली का खंभा एक ओर झुक गया है और हादसों को दावत दे रहा है। आपको बता दें कि मोहल्ला आर्य नगर में स्थित पालीवाल वाली गली के बाहर जर्जर हालत में यह बिजली का खंभा तारों पर लटका हुआ है। खंभे के एक ओर झुके होने के कारण करंट का भी डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि यह बिजली का खंभा बहुत पहले से ही जर्जर हालत में है और नीचे से काफी गला हुआ है। इस स्थिति में खंभा कभी भी गिर सकता है। खम्भे के गिरने से आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर चोटिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
ओम कान्वेंट जूनियर हाई स्कूल में प्रवेश प्रारंभ: 9259169761

























