
लव जिहाद के विरोध में प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अतरपुरा चौपला हापुड़ में अवैध कब्जो व लव जिहाद तथा शोषण आदि के विरोध में जूलूस निकाला धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यो ने लव जिहादियों के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की मांग की है।
विहिप नेताओं ने कहा कि देश में सुनियोजित षड्यंत्र, लव जिहाद तथा अवैध कब्जों के विरोध में रविवार को धरने, प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। विघटनकारी ताकते तथा घुसपैठिए देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हैं। लव जिहादी बहन, बेटियों को अपने मोंह जाल में फंसा कर उनका शोषण कर रहे हैं और उनका जबरन धर्मांतरण कर रहे हैं। यह जिहादी युवतियों के साथ मारपीट भी करते हैं। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है। विहिप नेताओं ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867

























