
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री 29 को करेंगे उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी है, जो मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव के पास समाप्त होगा। यह मार्ग पश्चिमी यूपी को सीधे पूर्वी यूपी से जोड़ते हुए यात्रा को तेज, सुरक्षित व सुगम बनाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे से 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को सीधा लाभ मिलेगा। इन जिलों लों के 519 गांव इस परियोजना से जुड़े हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























