सांसद चौ.कवंर सिंह तवंर के सम्मान में सभा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा गढमुक्तेश्वर लोकसभा सीट से विजयी भाजपा सांसद चौ.कवंर सिंह तवंर के सम्मान में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने एक समारोह आयोजित किया।सांसद कुंवर सिंह तवंर ने कहा कि वह पूरी मेहनत व लगन से क्षेत्र के विकास तथा नागरिको की जन समस्याओ के हल के लिए कार्य करेंगे।सांसद ने सभी से सहयोग की अपील की।भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर सांसद का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर,भूतपूर्व मंत्री लखीराम नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिला उपाध्यक्ष नीलम, गुरुकुल पूठ के महन्त स्वामी अखिलेशा नंद आदि उपस्थित थे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























