हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मुजफ्फर बागड़पुर में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के द्वारा विद्यालय में प्रवेश प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री प्रकाश शर्मा के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण में प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, आंदोलन की जानकारी, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, ध्वज शिष्टाचार, गठबंधन के विषय में जानकारी दी गई। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के तहत छात्र छात्राओं की एक मतदाता जागरूकता रैली ग्राम हरनाथपुर कोटा में निकाली गई। जिसके द्वारा आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्र छात्राएं मतदान संबंधी नारे लगा रहे थे। रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओम प्रकाश जी ने रवाना किया रैली का संचालन स्काउटर श्री गोविंद त्यागी श्री धीरेंद्र सागर ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र उपाध्याय, संजीत कुमार, अरविंद तेवतिया, अखिलेश शर्मा, संचित त्यागी, कालेराम, कृष्ण कुमार, गोवर्धन, रजनी, सुमन, साजिया आदि का सहयोग रहा।























