
पशुओं के चारे के बोगे में लगी भीषण आग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर में पशुओं के चारे के बोगे में मंगलवार को अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के तांडव के आगे लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन इस दौरान किसान को भारी नुकसान हो गया।
भीषण गर्मी में आग का तांडव जारी है। लगातार आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर से सामने आया है जहां अज्ञात कारणों से पशुओं के चारे के बोगे में आग लग गई। आग की लपटे और काले धुएं को देख किसानों में दहशत की स्थिति बन गई जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























