
फैक्ट्री से नकदी, इनवर्टर-बैटरी आदि सामान चोरी
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने आर्य नगर निवासी हिमांशु राजा पुत्र दयाचंद की पबला रोड फाटक के पास स्थित फैक्ट्री से नकदी, इन्वर्टर, बेटरे, स्टेबलाइजर, कूलर आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित को नुकसान हो गया। जब मंगलवार की सुबह वह फैक्ट्री पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि हिमांशु राजा की HR इंटरनेशनल के नाम से पबला रोड पर फैक्ट्री है जहां सोमवार की देर रात चोर आए और 40,000 की नकदी, दो इनवर्टर, चार बैटरे, स्टेबलाइजर, एक मोटर, एक पॉलिथीन सिलर, एक कूलर चुराकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब हिमांशु फैक्ट्री पर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























