
रोड रोलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफ़िज़पुर क्षेत्र में हाईवे पर सोना पेट्रोल पंप के पास एक बाइक रोड रोलर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई और बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान सलमान निवासी संभाल के रूप में हुई है।
मामला मंगलवार का बताया जा रहा है जब सलमान बाइक पर सवार होकर जैसे ही सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो रोड रोलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























