
👁 6 views Views
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सीएफओ हापुड़ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















