VIDEO: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज लालचियों से बुरी तरह प्रताड़ित एक विवाहिता ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में मृतका के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। यह मामला थाना बाबूगढ़ के गांव आरिफपुर का है।

पुलिस को दी गई तहरीर में थाना बाबूगढ़ के गांव आरिफपुर के जफर उर्फ चुन्ना ने बताया है कि उसकी बेटी शाहीन की शादी लगभग तीन वर्ष पहले थाना सिम्भावली के गांव अनूपपुर डिबाई के शफाकत के बेटे वसीम से साथ हुई थी। विवाह में उसने लाखों रुपए नकद तथा अन्य सामान दिया था, परंतु शाहीन के ससुरालिए संतुष्ट नहीं थे। ससुरालिए लगातार बीस लाख रुपए की मांग करते आ रहे थे।

Our Trending Story: सैकड़ों लाइलाज बीमारियों का इलाज एक ही छत के नीचे कैसे सम्भव है:

बात तीन अगस्त मंगलवार-2021 की शाम 7 बजे की है, जब शाहीन घायल अवस्था में आरिफपुर मढैया के जंगल में मिली। जफर व अन्य लोग शाहीन को घर ले आए। शाहीन ने मायके के लोगों को बताया कि उसके ससुरालियों ने दहेज को लेकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है और जंगल में फैंक गए है। घायल शाहीन ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। शाहीन की मौत की खबर पर गांव में हड़कंप मच गया और लोगों का हुजूम घर पर एकत्र हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाहीन को शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। आरोपी पति वसीम व अन्य ससुरालिए पुलिस पकड़ से अभी फरार है।

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509







Related Posts

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

🔊 Listen to this शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा, शाहपुर जट्ट, कुचेसर चोपला,…

Read more

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

शाहपुर जट्ट, उपेड़ा, कुचेसर चौपला की विद्युत आपूर्ति आज रहेगी प्रभावित

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा
error: Content is protected !!