हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 21 जून पर होने वाले योग दिवस की तैयारी हेतु क्रीड़ा भारती महिला विभाग की जिला सचिव वंदना सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गत गतिविधियों पर चर्चा हुई जैसे (सूर्य नमस्कार ,होली परिवार मिलन, जिला सम्मेलन, विश्व स्वास्थ्य दिवस, हनुमान जन्म उत्सव,) डॉ० विकास अग्रवाल ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वार 75 वें अमृतमहोत्सव के अवसर पर भारत माता की प्रदक्षिणा की गई जिसमें 225 स्थानों से 15000 व्यक्तियों ने दोपहिया वाहनों पर 18000 किलोमीटर से अधिक यात्रा की। यह क्रीड़ा भारती का अनुपम कार्यक्रम था जो गिनीज वर्ल्ड बुक में भी दर्ज होगा साथ ही हनुमान जन्म उत्सव जिला सम्मेलन विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चर्चा की ।विशाल मित्तल ने होली परिवार मिलन व सूर्य नमस्कार की जानकारी दी। वंदना सिंघल ने आगामी होने वाले कार्यक्रम सक्षम महिला निर्भय महिला के बारे में बताया कि 14 जून से 21 जून तक बालिका आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर व योग दिवस का आयोजन कराया जाएगा ।इस वर्ष आयोजन जिले में तीन स्थानों पर हापुड़, पिलखुवा व गढ़ में कराया जाएगा। हापुड़ के कार्यक्रम में संयोजक रिचा शर्मा व सहसंयोजक विनीता शर्मा, छविअग्रवाल व योग के लिए संयोजक कनक गुप्ता व सहसंयोजक क्षमा शर्मा , सलोनी शर्मा रहेंगे। इस अवसर पर डॉ० विकास अग्रवाल प्रदेश महामंत्री, विशाल मित्तल प्रांत अध्यक्ष ,बृजेश गोयल जिला संरक्षक, गुंजन, मुकेश शर्मा ,सुषमा शर्मा, विनीता शर्मा ,कनक, छवि, सलोनी, कनिका आदि उपस्थित रहे।
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953























