
मारपीट में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने थाने पर किया हंगामा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अकबरपुर बुकलाना में कुछ दिन पहले हुई मारपीट के मामले में घायल एक व्यक्ति की शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने गांव में जमकर हंगामा किया. हंगामा की सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझाया। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि अकबरपुर बुकलाना में शराब पीकर आए एक युवक ने हंगामा खड़ा किया जिसके बाद घर में घुसकर मारपीट की गई। इस दौरान भीम सिंह और सागर को चोट लगी थी जिनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान 55 वर्षीय भीम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही गुस्साए परिजनों ने गांव में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
परविंदर कुमार पुत्र भीम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अकबरपुर बुक लाना निवासी नेमपाल, ब्रह्मपाल, ओमपाल पुत्रगण जयपाल, सुभाष पुत्र रिछपाल, प्रिंस पुत्र छोटू, सतेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासगण अकबरपुर बुकलाना, पप्पू पुत्र आजाद निवासी धनपुरा सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
परविंदर का आरोप है कि 22 जुलाई की शाम 6:00 बजे नेपाल शराब पीकर उसके घर आया और उसके पिता के साथ गाली गलौज व हाथापाई करने लगा। इसी तरह पीड़ित पक्ष ने आरोपी को समझाकर घर भेज दिया। उसके कुछ देर बाद अन्य लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घायल हुए लोगों का अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। वहीं घायल भीम सिंह ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























