
महेंद्र सिंह टिकट की पुण्यतिथि को “जल जंगल जमीन पर्यावरण बचाओ” संकल्प दिवस के रूप में मनाया
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जिला कार्यालय पर महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि “जल -जंगल- जमीन -पर्यावरण बचाओ ” संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई जिसमें हवन पूजन श्रद्धांजलि का कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण कर बाबा टिकैत को याद किया गया।
जिला अध्यक्ष हापुड़ जीते चौहान ने कहा कि महात्मा टिकैत वह पुण्य आत्मा थी जिन्होंने किसानों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया, आज हम सब उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प के साथ-साथ उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रण ले और पूरी ईमानदारी के साथ किसान मजदूर हित में संघर्ष करें।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी मंडल महासचिव धनबीर शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष सब्बू चौधरी मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंकज चौधरी संदीप चौधरी गजेंद्र त्यागी नवदीप सिंह परमजीत सिंह नितेश त्यागी राजकुमार त्यागी कुलदीप त्यागी सुनील चौहान तेजवीर चौहान सुभाष चौहान मनोज प्रधान जतिन सिरोही जसवंत गिरी सरिता देवी ममता शर्मा चौधरी चमन सिंह चौधरी कमल सिंह संदीप भटेल नौशाद भाई रिजवान तोमर विक्की त्यागी गौरव मिश्रा विकास झंडा सहित सैकड़ो से अधिक संख्या में किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























