बेहोशी की हालत में मिला प्रेमी युगल, अस्पताल में मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बीती रात राहगीरों की नजर बेहोशी की हालत में पड़े एक जोड़े पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला शनिवार की देर रात का है जब रुद्रपुर का एक प्रेमी युगल टोल प्लाजा के पास बेहोशी की हालत में मिला। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाने का काफी प्रयास किया लेकिन होश ना आने पर उन्होंने पुलिस के मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने एंबुलेंस की सहायता से प्रेमी युगल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल रुद्रपुर का था जिनके परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही है। दोनों का पोस्टमार्टम मेरठ में हो रहा है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























