👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंद्रगढ़ी के लोग इन दिनों समय पर सफाई ना होने से बेहद परेशान हैं। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र की नालियों में गंदगी होने से बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ी की पीर वाली गली की स्थिति इन दिनों दयनीय हालत में है। यहां नालियों में पिछले दो-तीन हफ्तों से पानी भरा हुआ है। समय पर सफाई ना होने की वजह से परेशानी हो रही है। मोहल्ले में रह रहे लोगों का कहना है कि प्रतिदिन नालियों की सफाई नहीं होती जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।






















