4अप्रैल को मनाई जाएगी महावीर जयन्ती
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री दिगम्बर जैन समाज हापुड के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में गुरुवार को आगामी 4 अप्रैल को महावीर जयंती की व्यवस्थाओं पर विचार करने के लिए आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने की। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर जयंती पर नगर में भव्य ढंग से भगवान महावीर स्वामी की पालिका यात्रा निकालने तथा जैन समाज द्वारा शहीद हुए पांच सैनिक के परिवारों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जैन समाज के उपाध्यक्ष नितिन जैन एव पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, मत्री आकाश जैन, कार्यकारणी सदस्य सुरेश चन्द जैन पत्रकार, पकज जैन, अकुर जैन आदि उपस्थित रहे।
पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749























