
👁 6 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाई-बहन के प्रेम व विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को हापुड़ में हर्षोल्लास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दिन बहन ने भाई को रक्षा सूत्र बांधा और भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। बहन ने भाई को रक्षा सूत्र बांधे और फिर मिष्ठान से मुंह मीठा कराया। भाई ने बहन को उपहार भेंट कर बहन की रक्षा का संकल्प लिया। बहनों ने भाइयों की दीर्घ आयु होने की कामना की।
वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट किए और जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बाजारों और घरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी रिश्ते की मजबूती का संदेश देता नजर आया।



















