हापुड़ में ड्राई-डे पर भी बिक रही शराब
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की कोठी गेट रोड पर स्थित देसी शराब के ठेके पर ड्राई-डे पर अवैध रूप से शराब बिकती हुई दिख रही है। ठेके का मुख्य गेट बंद कर बराबर में एक छोटी सी जगह से शराब दी जा रही है जिससे कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की यह तस्वीर अपने आप में बेहद चिंताजनक है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी से जब मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
15 अगस्त आज स्वतंत्रता दिवस है ऐसे में ड्राई-डे होने के बावजूद भी कानून व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। एक ठेके के बाहर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां लोग शराब खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं और अवैध रूप से यहां शराब बेची जा रही है। ग्राहकों को तो पता है लेकिन पुलिस को मामले की भनक तक नहीं लगी जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और अवैध शराब बेचने वाले के साथ-साथ जिम्मेदारों पर भी एक्शन होना चाहिए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























