एसएसवी इंटर कॉलेज में विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित विभाजन का विभीषिका दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश की आजादी में अपने जीवन का बलिदान देने वालों को याद किया। इस दौरान छात्रों ने भी प्रस्तुति भी दी।
प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप बुधवार को हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने विभाजन का दंश झेलने वाले परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के कारण विभाजन में लाखों हिंदू परिवारों ने नरसंहार झेला। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं उसकी वजह कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियां हैं। इस दौरान गुरजीत सिंह चावला, प्रवीण सेठी आदि सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती, अलका निम, युवा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























