लाइनेस दिव्यांगजनों की मदद को आगे आई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आल इंडिया गोल्डन लाइनेस क्लब हापुड़ विराट के तत्वावधान में क्लब की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट जीएल खुशबू कर्णवाल के आवाह्न पर और अध्यक्ष जीएल ममता शर्मा के सानिध्य में क्लब द्वारा एक कुष्ठ रोगी रमा देवी एवं एक दुर्घटना में अपनी एक टांग खो चुके योगेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सपनावत को बैसाखियां प्रदान की गईं । सचिव जीएल दीपाली कंसल ने बताया कि हम ऐसे लोगों के सशक्तिकरण के लिए एवं समाज में उन्हें उचित सम्मानित स्थान दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। ममता शर्मा, दीपाली कंसल, शशिकिरण गुप्ता, लिली आहूजा ,निशा अग्रवाल ,कुसुम गोयल आदि सभी जीएल सदस्या मौजूद रही।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
शादी समारोह में हलवाई के लिए संपर्क करें : 9219157295






















