केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल ने कहा कि देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और आगामी-2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेगे।उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन को रेल के उस डिब्बे के समान बताया जिसमें जिसमें विभिन्न विचार धारा के यात्री एक साथ सवार होते है,परन्तु गाडी के रुकते ही सभी यात्रियों के जाने की दिशा अलग-अलग होती है।
भाजपा नेता विकास अग्रवाल मंगलवार की रात हापुड के वार्ड-11के सभासद अनिल कुमार वर्मा के आवास पर बहुजन समाज के लोगों के साथ वार्ता कर रहे थे।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां बिना भेद भाव के बनाई गई है जिसका समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।डबल इंजन की सरकार से देश व प्रदेश ने प्रगति के नये आयाम स्थापित किए हैं।नरेंद्र मोदी को लेकर हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा है।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202






















