👁 0 views Views
हत्या के दस अभियुक्त को आजीवन कारावास व 5.90 लाख का अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान में चिन्हित अभियोगों (पॉक्सो व जघन्य अपराध) में आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाये जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए 10 हत्यारोपियों को आजीवन कारावास व 59-59 हजार रुपये (कुल 5.90 लाख रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित कराया गया।कारावास भुगतने वाले पिलखुआ के गांव बझैडा कला के निवासी है।यह हत्या वर्ष-2018 में हुई थी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























