हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तेंदुए का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेंदुआ खरगोश का शिकार करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो जनपद हापुड़ की तहसील गढ़ के गांव पावटी का है। जहां पिछले चार दिनों से तेंदुए ने दहशत फैलाई हुई है। तेंदुआ चार दिन पहले ग्रामीणों को नजर आया। सोमवार रात गांव की ओर जा रहे एक कार सवार ग्रामीण ने तेंदुए को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में तेंदुआ शिकार करता हुआ नजर आ रहा है।
बता दें कि ग्रामीणों ने कई बार तेंदुएं की सूचना वन विभाग को दी है लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुआ इससे पहले एक किसान के पालतू कुत्ते को भी अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों में डर इतना बैठ गया है कि वो खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वन विभाग द्वारा तेंदुआ अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है जिसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ये भी पढ़ें: हापुड़ का संदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा में करता था नकली सॉल्ट सप्लाई:
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, 90% लोन सुविधा, Call 9540030099

























